{"_id":"5936fdec4f1c1b831c9c8d6a","slug":"roadways-bus-tempo-collide-with-three-ten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत तीन की मौत, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत तीन की मौत, दस घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे में बाईपास पर दिल्ली से बदायूं जा रही एक रोडवेज बस ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं रोडवेज बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर शिकारपुर के बाईपास स्थित भगतजी होटल के पास बुलंदशहर की ओर से आई बरेली डिपो की रोडवेज बस ने आगे जा रहे सवारियों से भरे टैंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल टैंपो सवार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी प्रेमचंद पुत्र नत्थूसिंह, सोनू उर्फ बोना पुत्र सूरजपाल व एक अज्ञात को बुलंदशहर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां सोनू व अज्ञात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं घायल फतेहगढ़ निवासी सूरजपाल पुत्र धर्मपाल, सुरेंद्र सिंह पुत्र फतेह सिंह, राकेश कुमार पुत्र इनपत, प्रमोद पुत्र धूमसिंह, सोहन सिंह पुत्र लालाराम, नगला फत्तापुर निवासी रामकुमार पुत्र अमरसिंह, जलालपुर कटोरा निवासी रेखा पत्नी कालीचरन उसकी बेटी कल्पना, अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी राजवीर सिंह का बेटा अंकुश व बेटी शीतल को शिकारपुर स्थित सीएचसी ले जाया गया।
जहां डॉ. नदीम ने जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। कल्पना, सूरजपाल, सुरेंद्र, रामकुमार व सोहन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सीओ विजय प्रकाश सिंह व नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि मृतक प्रमोद के भाई राजेश की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तारीख कर लौट रहे थे : अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ निवासी टैंपो सवार सोहन सिंह और सुरेंद्र सिंह पक्ष के बीच गत वर्ष झगड़ा हो गया था। जिसका केस बुलंदशहर कोर्ट में चल रहा है।
मंगलवार सुबह दोनों पक्ष फैसले की कार्यवाही पूरा करने के लिए कोर्ट गए थे। कोर्ट से वापस आते समय बस न मिलने के कारण सभी लोग एक ही टैंपो में सवार हो गए। शिकारपुर में अन्य सवारियों को उतारते चढ़ाते समय रोडवेज बस ने टैंपो में टक्कर मार दी।
शोक में डूबा फतेहगढ़ : रोडवेज बस की टक्कर से टैंपो सवार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी प्रमोद पुत्र धूम सिंह तथा बौना उर्फ सोना पुत्र सूरजपाल की मौत हो गई। सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत का समाचार मिलते ही गांव में मातम छा गया। बता दें कि मृतक प्रमोद और बौना रिश्ते के चाचा भतीजे हैं।