फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   retired women duped.

एटीएम कार्ड चोरी कर खाता किया साफ, मकान भी बेच डाला

Sat, 16 Jan 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Sat, 16 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
retired women duped.
कॉलेज में साथ नौकरी के दौरान भरोसा जमाकर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने रिटायरमेंट हो चुकी परिचारिका और उसके भाई को तबाह कर डाला।
विज्ञापन


उसके घर से तीन एटीएम कार्ड चोरी कर उनका एकाउंट ही खाली कर दिया। इतना ही नहीं परिचारिका का घर भी बेच डाला। कुल मिलाकर उसने 28.88 लाख रुपये का चूना लगाया।

परिचारिका जब बैंक पहुंची तो खाते में सिर्फ 500 रुपये देख सन्न रह गईं। मालूमात करने पर मामले का खुलासा हुआ तो कर्मचारी पर शक हुआ।

कॉलेज प्रशासन की मदद से दबाव बनाया तो स्टाफ के सामने आरोपी ने जुर्म कबूला और एटीएम कार्ड वापस किए। साथ ही दो बार में एक लाख रुपये लौटाए और 10 जनवरी को बाकी रकम देने का वादा किया।
विज्ञापन


तय तारीख पर बकाया मांगने घर पहुंची परिचारिका को आरोपी की पत्नी ने मारपीट कर भगा दिया। इस पर पीड़िता ने कोतवाली में आपबीती बताते हुए तहरीर दी है। पुलिस अब जांच में जुटी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना गाेंडा स्थित नगला जोतू गांव निवासी ओमवती पत्नी स्व. ब्रजलाल एनआरईसी कॉलेज खुर्जा से परिचारिका के पद से वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुई।

कॉलेज में ही एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी सुनील निवासी गोविंद हास्टल का ओमवती के घर आना-जाना था। एक दिन मौका पाकर सुनील ने ओमवती और उसके भाई बनवारी लाल के तीन खातों के एटीएम कार्ड चोरी कर लिए।

फिर धीरे-धीरे उनके अकाउंट से 21.66 लाख रुपये निकाल लिए। 20 नवंबर 2015 को जब ओमवती बैंक पहुंची तो खाते में महज 500 रुपये मिले। बैंक अधिकारियों से पता चला कि एटीएम से रुपये निकाले गए हैं।

घर आकर ओमवती ने एटीएम तलाश किया तो गायब थे। उन्हें सुनील पर संदेह हुआ। कॉलेज प्रशासन के जरिए दबाव बनवाया तो आरोपी गायब हो गया।

इसी बीच फर्जी तरीके से कर्मचारी ने ओमवती का मकान भी 6.75 लाख रुपये में बेच डाला और नगदी अपने चाचा के खाते में डलवा दिए।

कॉलेज प्रशासन से शिकायत के बाद दबाव पड़ने पर सुनील ने 28 नवंबर को स्टाफ के सामने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। एक कागज पर हस्ताक्षर कर एटीएम कार्ड वापस कर दिया।

सुनील ने सबके सामने 50 हजार रुपये दिए। 23 दिसंबर को फिर उसने 50 हजार रुपये दिए और 10 जनवरी को शेष पैसे वापस करने की बात कही।

तय तारीख पर ओमवती जब भाई बनवारी के साथ आरोपी के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया।

आरोप है कि जब उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की तो उन्होंने भी किनारा कर लिया। अब पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

कॉलेज के कर्मचारी सुनील द्वारा रिटायर्ड महिला के रुपये हड़पने का मामला संज्ञान में है। पीड़िता को आरोपी द्वारा पूरा पैसा दिलवाया जाएगा। दबाव बनाकर आरोपी से एक लाख रुपये अबतक दिलाए जा चुके हैं। पीड़िता ओमवती का पूरा सहयोग किया जाएगा। आरोपी द्वारा आनाकानी करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

-केडी शर्मा, प्राचार्य एनआरईसी कॉलेज खुर्जा

एनआरईसी के कर्मचारी द्वारा रिटायर्ड महिला ओमवती से 28 लाख रुपये हड़पने का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आरके शर्मा, कोतवाली प्रभारी खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed