{"_id":"587516bd4f1c1b1929ba9e06","slug":"removing-the-innards-angry-couple-sitting-on-a-dharna-at-the-residence-of-the-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला से निकालने से नाराज दंपति जज के आवास पर धरने पर बैठा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला से निकालने से नाराज दंपति जज के आवास पर धरने पर बैठा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खिड़की से दंपति से बात करते अफसर।
- फोटो : ब्यूरो
अवंतिका देवी मंदिर प्रबंधन द्वारा धर्मशाला से निकाले जाने से नाराज वृद्ध दंपति ने मंगलवार शाम जोरदार हंगामा किया। धर्मशाला में कमरा दिलाने की मांग को लेकर दंपति सिविल जज के आवास के बाहर धरने पर बैठ गया। वहां ठंड में तबीयत खराब होने पर पुलिस उनको सीएचसी ले गई तो दोनों ने खुद को इमरजेंसी में दरवाजा बंद कर कैद कर लिया।
विज्ञापन
समझाने का कोई असर न होने पर इनको दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। जिला संभल के गवां थानाक्षेत्र के गांव निरयावली निवासी कारोबारी प्रेमप्रकाश शर्मा का करीब 10 साल पहले अपने बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह पत्नी के साथ अवंतिका देवी मंदिर स्थित धर्मशाला के कमरा संख्या छह में रह रहे थे। दो महीने पहले मंदिर प्रबंधन ने विवाद के चलते इनको कमरे से निकाल दिया था।
विज्ञापन
इससे नाराज वृद्ध दंपति मंगलवार शाम सिविल जज जूनियर डिवीजन के आवास के लान में गद्दी डालकर बैठ गया। सिविल जज आवास के सुरक्षाकर्मियों के सूचना देने पर कोतवाली प्रभारी के समझाने पर भी नहीं उठे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब होता देखकर पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची और इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में दंपति ने खुद को बंद कर अंदर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और खिड़की से बात कर दरवाजा खोलने का आग्रह किया। दंपति के दरवाजा नहीं खोलने पर अफसरों ने दरवाजे को तुड़वाकर उन्हें बाहर निकाला। तहसीलदार अशोक शर्मा ने बताया कि दंपति का मंदिर की धर्मशाला में कमरे का विवाद है। इसमें तत्काल निर्णय की मांग को लेकर दंपति नाराज था।
धर्मशाला के कमरे से दंपति को नहीं निकाला है, वह उसमें रह सकते हैं। इनका विवाद कुछ बाहरी लोगों से है, मंदिर समिति को बेवजह घसीट रहे हैं। - ओमकार सिंह, पूर्व प्रधान अवंतिका।