{"_id":"574f125b4f1c1b9f4a108f7c","slug":"rehana-murder-the-siege-of-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहान हत्याकांड : कलक्ट्रेट का किया घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहान हत्याकांड : कलक्ट्रेट का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहान हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल डॉ. शुजात आलम के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भी मिला।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व अरायअल्लो निवासी रेहान और उसके साथी की कुछ लड़कों ने कहासुनी के बाद पिटाई कर दी थी। मंगलवार की रात रेहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पांच युवकों को नामजद कराया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर बुधवार करीब 12 बजे 140-150 लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे। ग्रामीण हाथ में नारे लिखे तख्तियां लिए हुए थे। ग्रामीण डीएम के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ सपा नेता डॉ. शुजात आलम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की मदद दी जाए। शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ऐसा नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। डीएम ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से दफ्तर में बात की।
डीएम ने ग्रामीणों से आश्वासन दिया और आरोपियों के खिलाफ नरमी नहीं बरतने का वादा किया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौटे। बाद में ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशू गौतम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साकिब, आसिफ, रईस, अकबर, नईम आदि मौजूद रहे।