{"_id":"57c0886c4f1c1b2717d4ef26","slug":"registered-doctor-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर अपंजीकृत डॉक्टर ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के नाम पर अपंजीकृत डॉक्टर ने किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में रहने वाले अपंजीकृत चिकित्सक पर एक महिला ने इलाज के बहाने रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपी ने नशे की दवा सुंघाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 25 अगस्त की सुबह दवाई लेने के लिए फैसलाबाद में सलीम जर्राह पुत्र ननुआ के पास गई थी। आरोप है कि सलीम जर्राह ने नशे की दवा सुंघा दी। जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने कपड़े उतार लिए और बलात्कार किया।
विज्ञापन
होश में आने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि जर्राह ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता घर पहुंचने पर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर में घुस कर युवक ने किया महिला से रेप
क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को गांव निवासी महिला अपने घर पर अकेली थी।
इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस गया। उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पति के घर पहुंचने पर महिला ने घटना के बारे में बताया। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ध्रुवपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिरफिरे ने दी निर्भया कांड दोहराने की धमकी
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक शोरूम पर काम करने वाली युवती का एक सिरफिरे युवक ने जीना मुहाल कर दिया है। सिरफिरे ने दोस्ती कबूल न करने पर युवती को निर्भया कांड दोहराने की धमकी दी है। इसके चलते युवती का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अंसारी रोड स्थित एक शोरूम पर काम करती है। उसी शोरूम पर आमिर बाज नामक युवक भी काम करता है। आरोप है कि आमिर आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। हाथ पकड़कर दोस्ती करने का दबाव बनाता है।
फोन पर गंदी बातें करता है। दोस्ती न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के मुताबिक, युवक ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने दोस्ती नहीं की तो वह उसके साथ वही हाल करेगा जो दिल्ली में निर्भया के साथ हुए गैंगरेप में हुआ था।
पीड़िता का कहना है कि इस धमकी के बाद उसका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि युवती की तहरीर पर आमिर बाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।