{"_id":"58cd78cc4f1c1b275a32ba22","slug":"rebel-boots-will-open-closed-envelope","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद लिफाफा खोलेगा बागियों की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद लिफाफा खोलेगा बागियों की पोल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सातों सीटों पर पराजय का राज सपा जिला व नगर अध्यक्ष और महासचिव का बंद लिफाफा खोलेगा। सपा आलाकमान ने जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और महासचिव से पराजय का पता लगाने के लिए विधानसभा क्षेवार गोपनीय रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष व महासचिव हर एक प्रत्याशी से वार्ता कर बागियों की सूची तैयार करेंगे और आला कमान को 31 मार्च तक हर हालत में भेजेंगे। इसके बाद बागी कार्यकर्ताओं का विकेट गिरने का सिलिसिला शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष की खुफिया चिट्ठी के आधार पर बागी कार्यकर्ताओं का पार्टी से बाहर रास्ता दिखाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पांच साल सत्ता की मलाई चाटने के बाद कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों का सहयोग नहीं किया। इसकी भनक आला कमान को है। यही कारण है कि जिलाध्यक्ष और महासचिव से गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों की निगेटिव रिपोर्ट कौन देगा
सपा आलाकमान ने प्रदेश के सभी जिला व नगर अध्यक्ष और महासचिवों से बागियों की रिपोर्ट मांगी है। जिन्होंने भीतरघात कर सपा प्रत्याशियों को हराया है, लेकिन जिले के उन पार्टी पदाधिकारियों की रिपोर्ट कौन देगा, जिन्होंने खुद प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान आगे चलकर ऐसे पदाधिकारियों पर नजर टेढ़ी करेंगे। 31 मार्च के बाद सपा की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। उसमें बागियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
पार्टी का आलाकमान का पत्र मिला है। सभी प्रत्याशियों से पता करने के बाद रिपोर्ट बनाकर 31 मार्च तक भेजी जानी है। आगे की कार्रवाई ऊपर से तय होगी। - बादल यादव, जिला महासचिव, सपा