फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raw liquor factory busted, 5 arrested

कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Raw liquor factory busted, 5 arrested
jail break

आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर आलाबास बासरी के जंगल में चल रहे अवैध कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आबकारी इंस्पेक्टर एके पांडे की टीम ने सूचना मिलने पर आलाबास बासरी के जंगल में पुलिस के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मौके से अन्य सामान बरामद किया। छापेमारी की कार्रवाई से गांव में भगदड़ मच गई। टीम ने मौके पर मिली 800 लीटर लाहन तथा 60 लीटर कच्ची शराब को नष्ट करा दिया। मौके से पुलिस ने साढ़े चार किलो यूरिया भी बरामद किया है। मौके से पुलिस ने अलाबास बासरी निवासी रवींद्र धीरत तथा विकास व सदारपुर निवासी अशोक, इकलैड़ी निवासी सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पकड़ी गईं महिलाओं पर नहीं की कार्रवाई
अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब की फैक्ट्री में पांचों आरोपियों के अलावा कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ा भी था। लेकिन उन्हें छोड़ दिया। आबकारी इंस्पेक्टर एके पांडे ने बताया कि मौके से कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed