{"_id":"59496bd84f1c1b59508b47bf","slug":"rape-done-to-women-on-farm-rap-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई महिला से किया रेप, हत्या की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई महिला से किया रेप, हत्या की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गांव के ही दो लोगों ने रेप कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। चौकी-थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके ससुर का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते वह रंजिश मानते हैं। पीड़िता के मुताबिक, 19 अप्रैल 2017 की दोपहर करीब एक बजे वह खेत पर काम कर रही थी। तभी गांव के भानू प्रताप और नंदलाल आ पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपियों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन