फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rampage in bus after eve teasing.

अब बस में छेड़छाड़ पर मारपीट-हंगामा

Wed, 02 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Wed, 02 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
rampage in bus after eve teasing.
मंगलवार को ट्रेन में एक शोहदे द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ की घटना के बाद बुधवार को अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस में एक महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


इस पर महिला के साथ यात्रा कर रहे उसके पति ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक और परिचालक ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

गौर करने वाली बात यह है कि यहां भी पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम अलीगढ़ डिपो की एक बस हरिद्वार के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


अलीगढ़ से बुलंदशहर जाने के लिए एक दंपति बस में सवार हुए। उनकी पिछली सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। आरोप है कि जब बस अलीगढ़ से चली तो पिछली सीट पर बैठा युवक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर महिला के पति ने कई बार युवक को ठीक से बैठने की चेतावनी दी। खुर्जा पहुंचते-पहुंचते आरोपी युवक की हरकतें और बढ़ गई।

परेशान होकर महिला ने जब युवक का विरोध किया तो पति भी भड़क गए और मनचले की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की घटना से बस में हड़कंप मच गया।

आसपास के यात्रियों ने भी मनचले को खरीखोटी सुनाते हुए उसे सीट से उठा दिया। किसी तरह बीच-बचाव कर चालक और परिचालक ने मामले को शांत कराया।

वहीं, पीड़ित दंपति ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की है। गौर करने वाली बात यह है कि सफर के दौरान छेड़छाड़ की घटना होने पर पीड़ित पक्ष जल्दबाजी के चक्कर में रिपोर्ट दर्ज कराने से बचते हैं, जिससे मनचलों का हौसला बढ़ता है।

ऐसे में पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

शिक्षक ने शिक्षिका से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही शिक्षिका के साथ दूसरे विद्यालय के एक शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने आरोपी शिक्षक मौके से भाग गया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह वह स्कूल जा रही थीं।

जैसे ही वह बस से उतरीं तो वहां पहले से मौजूद शिक्षक ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया।


शोर सुनकर राहगीर इकट्ठे हो गए। खुद को लोगों से घिरता देख आरोपी शिक्षक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

जिसके बाद कोतवाली पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।  थाना प्रभारी शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शिक्षक तेजेंद्र प्रताप सिंह निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed