फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Put the bodies in the street commotion, clashed with CO.

सड़क पर शव रख हंगामा, सीओ से भिड़े

Wed, 17 Feb 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला, अरनिया
अमर उजाला, अरनिया Updated Wed, 17 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Put the bodies in the street commotion, clashed with CO.
जरारा गांव में सपा नेता के बेटे की मंगलवार को रंजिशन हत्या में पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के तिराहे पर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा के समझाने पर भीड़ उनसे भिड़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और एसडीएम  ने जल्द और सख्त कार्रवाई करने का वादा कर भीड़ को शांत किया। 

तब कहीं जाकर लोग माने और भारी पुलिस के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मालूम रहे कि गांव जरारा निवासी सपा नेता भूरा सिंह के बेटे शेर सिंह की मंगलवार देर शाम चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद मृतक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज भीड़ ने गांव पहुंची  पुलिस को घेर कर हाथापाई तक कर डाली थी। एसपी देहात कई थानों की पुलिस लेकर गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर सिंह की हत्या के बाद मंगलवार रात से ही पीड़ित पक्ष का गुस्सा एसओ अरनिया पर फूट पड़ा। बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों ने शव गांव के तिराहे पर रखकर एसओ को हटाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे सीओ आरएल निरंजन ने जब समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी लोगों ने अभद्रता की। हंगामे की सूचना पर एसडीएम इंदुप्रकाश, एसपी देहात पंकज पांडेय आदि  पहुंच गए।

लोगों ने एसओ अरनिया पर हत्यारोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और हटाने की मांग की। एसपी देहात पंकज पांडेय ने एसओ अरनिया राजवीर सिंह को लाइनहाजिर करने का वादा किया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया।

एसओ लाइनहाजिर
ग्रामीणों के हंगामे के बाद गांव जरारा में हत्या मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ अरनिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बुधवार को एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने एसओ राजबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। 

आरोपियों के गांव से पुरुष फरार
पांच भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की तो पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी पक्ष से जुड़े पुरुष गांव छोड़ भाग गए। उनके घरों पर सिर्फ महिलाएं ही मिलीं।

गांव में पूरे दिन रहा तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात
घटना के बाद रात से ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए बुधवार को पूरे दिन पुलिस और पीएसी तैनात रही। गांव में जगह-जगह पुलिस फोर्स गश्त करती हुई दिखाई दी।

पांच भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मृतक के पिता भूरा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी देबू, सतीश, भागीरथ, पूना, भानू उर्फ टेटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी भाईयों के पिता को फिलहाल हिरासत में ले लिया है।


घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसओ को लाइन हाजिर कर दिया है। -पंकज पांडेय, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed