फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power workers strike with apathy

अफसरों की उदासीनता से पावर कर्मियों की हड़ताल

Wed, 14 Jun 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Power workers strike with apathy
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बिजली कर्मी की मौत के बाद अफसरों की उदासीनता के खिलाफ कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। शिकारपुर खंड के सभी बिजलीघरों के संविदाकर्मी हड़ताल पर उतर आए। बुधवार से जिलेभर के संविदाकर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। कर्मियों की हड़ताल से अफसर हरकत में आ गए हैं।

सोमवार को जहांगीराबाद क्षेत्र के रोंडा बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी सतपाल की करंट से मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग को जाम कर दिया था। तब अफसरों ने उचित मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। मंगलवार को एक्सईएन शिकारपुर ने नियमानुसार दो लाख रुपये का चैक परिजनों को देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने चैक लौटा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि अफसरों ने पांच लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन चैक दिया जा रहा था महज दो लाख का। इसके साथ ही कोई अफसर परिजनों की सुध लेने भी नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए शिकारपुर खंड के सभी संविदा बिजली कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को सभी बिजलीघरों से कर्मियों ने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदाकर्मी यूनियन ने बुधवार से जिलेभर के बिजलीकर्मियों की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल से अफसर भी हरकत में आ गए हैं। बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म करने के लिए माथापच्ची शुरू हो   गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed