{"_id":"5828b2e54f1c1bf77eb3c807","slug":"post-office-in-cash-at-the-end-of-the-fierce-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक घर में कैश खत्म होने पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक घर में कैश खत्म होने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैश खत्म होने पर डाकखाने के बाहर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने जाम लगाने की कोशिश और हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
जमील, साबिर, मौ. अनस, मौ. आलम, बदरू, इश्रार, सुनील, सुरेश, अनिल, रिहाना, रेखा, चमन देवी, जगवती आदि ने बताया कि वह डाकखाने से रुपये निकालने के लिए सवेरे से लाइन में लगे हुए थे। दोपहर करीब 1.00 बजे डाककर्मियों ने कैश खत्म होने की बात कहते हुए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर लोग भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोग हाईवे पर बैठ गए और आने-जाने वाले वाहनों को रोकने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने हंगामा करने और जाम लगाने के प्रयास के आरोप में अंसारयान निवासी चमन पुत्र बाबू और शाहिद पुत्र अब्दुल लतीफ को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को शांति भंग में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन