{"_id":"57868b7f4f1c1b027d13f0cf","slug":"policeman-will-be-beaten-roadways-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की दबंगई: रोडवेज चालक को रायफल की बट से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी की दबंगई: रोडवेज चालक को रायफल की बट से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
परिजनों के साथ पुलिस की पिटाई से घायल ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के चालक को तेज स्पीड से चलाने का आरोप लगाकर दो सिपाहियों ने बुरी तरह पीटा। आरोपी पुलिस वालों ने रायफल की बट चालक के सिर में मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर चालक को बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खानपुर थाना क्षेत्र के जाड़ौली गांव निवासी संजय सिंह पुत्र जगपाल सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदाकर्मी ड्राइवर है।
विज्ञापन
खानपुर से नोएडा रूट पर बस चलाता है। 12 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे बस को नोएडा से वापस खानपुर जा रहा था। श्यौरामपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से बस को जाड़ौल चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सिपाहियों ने उसे तेज स्पीड में बस चलाने के आरोप में पिटना शुरू कर दिया। आरोपी सिपाहियों ने रायफल की बट सर में मारकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
गांव के लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाने पर तहरीर लेकर गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।