{"_id":"574decf04f1c1b9f4a108ab6","slug":"police-will-frame-chargeg-from-rajiv-jauli-in-durgedh-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गेश के गुरु राजीव को भी आरोपी बनाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गेश के गुरु राजीव को भी आरोपी बनाएगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना जेल में जाने के बाद अपने गुर्गों के द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मंगवाने वाले कुख्यात राजीव जौली के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिकंदराबाद पुलिस राजीव को रंगदारी की साजिश करने के आरोप में मुल्जिम बनाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, राजीव के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पुलिस कासना जेल से दूर जनपद की जेल में भेजने के प्रयास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एसएसपी नोएडा ने जिलाधिकारी नोएडा को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि रंगदारी देने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। 27 मई की दोपहर पुलिस मुठभेड़ में दुर्गेश की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि दुर्गेश जेल में बंद अपने गुरु राजीव जौली के इशारे पर रंगदारी मांग रहा था। किराना व्यापारी के अलावा कई और व्यापारियों से रंगदारी वसूली जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। राजीव जौली के कई गुर्गे अभी भी खुले में घूम रहे हैं।
जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि जेल में बंद राजीव जौली को रंगदारी मांगने के मामले में 120बी का मुल्जिम बनाया जाएगा। साथ ही राजीव को दूर किसी जनपद की जेल में भेजे जाने की प्रक्रिया भी चल रही है।