फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police will frame chargeg from Rajiv jauli in durgedh encounter

दुर्गेश के गुरु राजीव को भी आरोपी बनाएगी पुलिस

Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police will frame chargeg from Rajiv jauli in durgedh encounter
अपराध - फोटो : अमर उजाला

कासना जेल में जाने के बाद अपने गुर्गों के द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मंगवाने वाले कुख्यात राजीव जौली के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिकंदराबाद पुलिस राजीव को रंगदारी की साजिश करने के आरोप में मुल्जिम बनाएगी।

विज्ञापन


हालांकि, राजीव के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पुलिस कासना जेल से दूर जनपद की जेल में भेजने के प्रयास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एसएसपी नोएडा ने जिलाधिकारी नोएडा को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि रंगदारी देने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। 27 मई की दोपहर पुलिस मुठभेड़ में दुर्गेश की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दुर्गेश जेल में बंद अपने गुरु राजीव जौली के इशारे पर रंगदारी मांग रहा था। किराना व्यापारी के अलावा कई और व्यापारियों से रंगदारी वसूली जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।  राजीव जौली के कई गुर्गे अभी भी खुले में घूम रहे हैं।


जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि जेल में बंद राजीव जौली को रंगदारी मांगने के मामले में 120बी का मुल्जिम बनाया जाएगा। साथ ही राजीव को दूर किसी जनपद की जेल में भेजे जाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed