{"_id":"56db25174f1c1b242d8b4bb3","slug":"person-killed-his-two-year-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल की बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बेटी होने पर अपनी बेटियों की हत्या की धमकी देने वाले पिता ने प्रसव के लिए पत्नी के अस्पताल जाते ही दो साल की बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला। शव को काली नदी के पास दफना दिया और ग्रामीणों को बीमारी से मौत की बात बताई।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुल गया। उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। मृतका के मामा ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई । वहीं उसकी पत्नी ने शनिवार को पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन
अगौता थाने के कार्यवाहक एसओ अरुण कुमार ने बताया कि रायपुर कतौली निवासी रिंकू का चार साल पहले खानपुर के शेखपुर गढ़वा निवासी राजेंद्र जाटव की बेटी सोनिका के साथ विवाह हुआ था। यह सोनिका की दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
पहली शादी से उसकी एक बेटी लवली थी। रिंकू से उसकी दूसरी बेटी विशाखा हुई। वह फिर से गर्भवर्ती थी। शुक्रवार शाम 7 बजे जब परिजन उसे प्रसव के लिए सीएचसी ले गए। रात को रिंकू नशे में घर पहुंचा तो अपने भाई के घर पर मौजूद विशाखा को घर लेकर आया और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
फिर चुपके से गांव से दो किमी दूर काली नदी के किनारे शव को दफना दिया। ग्रामीणों ने पूछा तो बताया कि बेटी की मौत बीमारी से हुई । ग्रामीणों की सूचना पर सोनिका के मायकेवाले अगौता थाने पहुंचे । आनन-फानन पुलिस गांव पहुंची और रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने डंडे से पीटकर बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली नदी के किनारे दफन किया गए गए मासूम के शव को निकलवाया। विशाखा के शरीर पर चोट के निशान थे। सीओ गुलावठी चंद्रधर गौड़ के सामने बड़ी बेटी लवली ने बताया कि उसके पिता ने ही विशाखा को डंडे से मारा है। विशाखा के मामा की तहरीर पर रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।