{"_id":"026494e8a44f7363e13c3ccf158e8aa7","slug":"person-found-dead-in-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में गए अधेड़ का शव नाले में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में गए अधेड़ का शव नाले में मिला
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चालक के साथ बारात में गए अधेड़ की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार सुबह धमैड़ा बस अड्डे के पास नाले में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बस चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस को इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है।
अगौता थाना क्षेत्र के बागवाला निवासी सुरेश पुत्र डालचंद बस अड्डों व बसों में चूरन बेचने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम वह एक बस चालक के कहने पर किसी बारात में गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सुरेश की लाश धमैड़ा अड्डे के निकट नाले में पड़ी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, आरोपी देवेंद्र उर्फ पप्पू ने एसएसपी से बताया है कि बुधवार शाम सुरेश उसकी बस में औरंगाबाद से बुलंदशहर के लिए चढ़ा था। उसने शराब पी रखी थी। बस से वह धमैड़ा अड्डे पर उतर गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह उसे जानकारी मिली कि सुरेश की लाश अड्डे के पास नाले में पड़ी है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि परिजनों ने मौखिक आरोप लगाए हैं। लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।