{"_id":"590ccf424f1c1b966b441019","slug":"people-do-not-want-to-be-raped2","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी न होने पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की बरामदगी न होने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 06 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व शादीशुदा गैर समुदाय के एक अधेड़ द्वारा युवती को भगाकर ले जाने के प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली है। युवती की बरामदगी न होने से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को एसडीएम-सीओ का घेराव किया। साथ ही नगर के प्रमुख चौराहा सब्जी मंडी पर धरना देकर बैठ गए।
शुक्रवार को लोगों के आक्रोश व गुस्से को देखते हुए नगर के बाजार भी पूरी तरह बंद रहे। लोगों में लगातार बढ़ रहे गुस्से को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने युवती की बरामदगी को लेकर प्रर्दशनकारियों से तीन दिन का समय मांगा तो लोगों का पारा और चढ़ गया।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम भैरपाल सिंह व सीओ चितरंजन चौहान भी मौके पर पहुंचे। तीन दिन का समय मांगने वाली बात जब दोहराई तो प्रदर्शनकारियों ने दोनों अधिकारियों का घेराव कर दिया। हालात खराब देख दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को लाठी चार्ज तक कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने पुरानी कोतवाली में कुछ प्रर्दशनकारियों को बुलाकर उनसे सौहार्द बनाने व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपेक्षा जताई लेकिन पूरी वार्ता बेनतीजा रही। प्रदर्शनकारियों ने युवती को जल्द बरामद करने की चेतावनी दी है।
आरोपी की मार्केट को किराएदारों ने किया खालीः
बवाल की आशंका को लेकर आरोपी की मार्केट के सभी किराएदारों ने आरोपी की दुकान को खाली कर सामान को भरकर ले गए है। सभी किराऐदारों ने अपनी दुकान खाली कर आरोपी से अपना पल्ला झाड़ लिया है।