{"_id":"59496c5e4f1c1b796c8b45e7","slug":"on-the-dj-if-you-do-not-like-the-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर मन पसंद गाना नहीं बजने पर बारात में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर मन पसंद गाना नहीं बजने पर बारात में संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रसूलपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपंसद गाना न बजाने पर घराती और बाराती पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। काफी देर तक हंगामे के बाद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सोमवार को क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नोएडा से बारात आई थी। चढ़त के दौरान लड़की पक्ष के घर के बाहर बज रहे डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। डीजे संचालक बार-बार गाना बदल देता था। इससे नाराज एक बाराती ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और गांव वालों को गालियां देने लगा। इसे लेकर घराती पक्ष के लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लात-घूंसे और लाठी डंडे चलने लगे। काफी देर तक चले हंगामे के दौरान किसी तरह शादी समारोह संपन्न कराया गया। गांव के कुछ लोगों ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की र्गई है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।