फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   on not providing interest home lock.

ब्याज के रुपये नहीं देने पर घर पर जड़ा ताला

Mon, 28 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Mon, 28 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
on not providing interest home lock.
मूलधन से ज्यादा ब्याज चुकाने के बाद भी कर्ज देने वाले ने पीड़ित के घर पर ताला जड़ दिया। इसके चलते कड़ाके की ठंड में पीड़ित परिवार खुले में रात गुजारने को मजबूर है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने घर का ताला खुलवा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बिसवाना गांव निवासी शंभू पुत्र सतपाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
विज्ञापन


उसके बेटे विनित ने गांव के ही एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। शंभू ने बताया कि वह 95 हजार रुपये ब्याज दे चुका है।

इसके बाद भी  45 हजार रुपये आरोपी बकाया बता रहा है। शंभू ने बताया कि रविवार को उसके परिवार को घर निकालकर आरोपी ने मकान पर ताला लगा दिया।

पूरा परिवार कड़ाके की ठंड में खुले में रात गुजार रहा है। शंभू की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला खुलवाया।

दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद है। आरोपी पक्ष ने मकान पर ताला लगाने से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
योगेंद्र सिंह, एसएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed