{"_id":"586e7ea64f1c1ba37815ad17","slug":"on-hwy-manipulating-student-hijacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर छात्रा से छेड़छाड़ अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर छात्रा से छेड़छाड़ अपहरण की कोशिश
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी एक छात्रा से कॉलेज जाते समय बाइक सवार युवकों ने हाईवे पर छेड़छाड़ करते हुए जबरन अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी हाईस्कूल की एक छात्रा पड़ोस के गांव पाली बेगपुर स्थित अंगूरी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने पैदल जा रही थी।
विज्ञापन
बुलंदशहर-औरंगाबाद- गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित पाली बेगपुर मोड़ के सामने बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए जबरन अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। मामले की सूचना पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किशोरी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज
एसएसपी के आदेश पर किशोरी के गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 25 दिसंबर को उसकी पुत्री अपने पढ़ाई के कागजात की फोटो स्टेट कराने शिकारपुर गई थी।
घर न लौटने पर परिजनाें ने उसे तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उन्हें जानकारी दी कि गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर उसे ले गया है। इसकी शिकायत उसने कोतवाली में की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए जिस पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसएचओ शिकारपुर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी कुलदीप पुत्र प्रेम सिंह निवासी अजनारा के खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।