फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Not know the exact name of the arrested accused

गिरफ्तार आरोपी का सही नाम तक पता नहीं

Tue, 02 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Not know the exact name of the arrested  accused
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

खुलासे की जल्दबाजी में पुलिस हर कदम पर गलती कर रही है। हापुड़ के दहपा से जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस को उसका असली नाम भी पता नहीं है। डीआईजी ने कई बार कांफ्रेस में उसका नाम साबिज पुत्र आस मोहम्मद बताया था, लेकिन उसका असली नाम जावेद पुत्र आस मोहम्मद है।

विज्ञापन


पुलिस की एफआईआर में भी साबिज ही दर्ज है। जबकि  असली नाम का खुलासा उसकी वोटर आईडी कार्ड और परिवार ने किया है।   पुलिस के खुलासे पर सैकड़ों  सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जिस गिरफ्तार आरोपी को साबिज पुत्र आस मोहम्मद बात रही है। उसका असली नाम जावेद पुत्र आस मोहम्मद है।
विज्ञापन


वह दहपा के हिम्मतनगर  गांव का रहने वाला है। उसके परिजनों का दावा है कि पुलिस ने उसे दो दिन पहले रात एक बजे घर से उठाया है। पुलिस ने उसके छोटे कादिर को उठाया था और बाद में छोड़ दिया था। जावेद आठ भाई हैं और उनमें किसी नाम साबिज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि पुलिस जावेद को साबिज क्यों बता रही है।  पुलिस का कहना है कि गैंगरेप बावरिया गैंग ने किया है। तो फिर जावेद तो अपने परिवार के साथ कई सालों से हिम्मतनगर में रह रहा है।


उसका का वोटर आईडी भी है। उसके परिवार के रहन-सहन की शैली भी बावरिया जैसी नहीं है। उधर, जावेद की मां फैदिया का कहना है कि दो दिन पहले जब पुलिस वाले घर आए तो उन्होंने पूरे परिवार से मारपीट की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed