{"_id":"e187c0271885bffd122da90a6e15fb60","slug":"nepalese-man-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवक का अपहरण
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंसारी चौराहे पर चाइनीज फूड बेचने वाले नेपाली युवक का स्कॉर्पियो सवार संदिग्ध बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पीड़ित के पिता ने अपहरण का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस रिश्तेदारों के बीच हुआ विवाद बता रही है। टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले टिर्री शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से काठमांडू के झांपा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कई सालों से वह परिवार के साथ बुलंदशहर में रह रहे हैं। उनका बेटा राम (24) अंसारी चौराहे पर रेहड़ी पर चाइनीज फूड बेचता है। टिर्री शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम राम रेहड़ी का सामान समेट रहा था।
विज्ञापन
तभी 4-5 संदिग्ध युवक स्कॉर्पियो से आए और जबरन राम को गाड़ी में बैठा कर ले गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना राम के परिजनों को दी।
पूरी रात तलाश करने के बाद मंगलवार सुबह टिर्री शर्मा ने नगर कोतवाली में बेटे के अपहरण की तहरीर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।