फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   namaz dispute result into clash between two groups

नमाज पढ़ाने के विवाद में चले लाठी-डंडे

Thu, 31 Dec 2015 12:11 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
namaz dispute result into clash between two groups

विज्ञापन
 चंद्रपुरा गांव स्थित खेड़ा वाली मस्जिद में बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नमाज पढ़वाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे और चाकूबाजी भी हुई।

 मौका पाकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। झगड़े में दोनों ओर के आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।


चंद्रपुरा की खेड़ा वाली मस्जिद में इमाम से नमाज पढ़वाने को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था। गांव के कुछ लोग इमाम को बदलना चाहते थे। उनका आरोप है कि इमाम को अधिक ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन


लिहाजा नए इमाम से नमाज पढ़वाई जाए। जबकि वर्तमान इमाम मोहम्मद अय्यूब के समर्थकों का कहना है कि इमाम कई सालों से नमाज पढ़वाते आ रहे हैं। इसलिए इन्हें हटाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह वर्तमान इमाम के विरोधी समझे जाने वाले कुछ लोग जब नमाज पढ़ने पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया। इस बीच दोनों ओर से पथराव शुरू हो गए।

आलम यह रहा कि एक पक्ष दूसरे के घर में घुसकर पत्थरबाजी व मारपीट की। घायलों में एक पक्ष के अंसार, इस्तकबाल, आकिब, अशरफ, आमिल तथा दूसरे पक्ष के सफदर, गुलजार, सलमान शामिल हैं।


 सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक रंजन राय मौके पर पहुंचे। घायलों का मेडिकल कराया गया है। अशरफ तथा सफदर ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed