फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nagpur-Mathura dacoity wire linked to Bulandshahr

नागपुर-मथुरा की डकैती के तार बुलंदशहर से जुड़े

Sat, 20 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 20 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nagpur-Mathura dacoity wire linked to Bulandshahr
डकैती - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में सर्राफ के यहां हुई डकैती और मथुरा की डकैती की वारदात के तार बुलंदशहर से जुड़े हैं। मुंबई पुलिस के अफसरों ने बुलंदशहर पुलिस से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मथुरा की वारदात प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

महाराष्ट्र के नागपुर में दिन-दहाड़े एक सर्राफ की दुकान में डकैती की वारदात हुई थी। इसमें 19 लाख रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, 40 करोड़ से अधिक की लूट की गई थी। तब से मुंबई पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। इसके बाद मथुरा में सर्राफ के यहां हुई डकैती की वारदात ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर क्राइम ब्रांच को जब नागपुर में 40 करोड़ के सोना लूट की जानकारी मिली तो उन्होंने गैंग की शिनाख्त का काम शुरू कर दिया। गैंग की पुष्टि होने पर इंटरनेट के माध्यम से मुंबई पुलिस के साथ मिलकर गैंग की सूचनाएं साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की कद, काठी और अपराध करने के तरीके को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खंगाला गया। मुंबई पुलिस ने बुलंदशहर के पुलिसकर्मियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो नागपुर के एएसपी महेश चेटा व एपीआई नितिन कुमार यहां की पुलिस से वारदात को लेकर चर्चा कर चुके हैं।


उधर, 15 मई की रात मथुरा में हुई लूट की वारदात के तार भी बुलंदशहर से जुड़े बताए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर मथुरा पुलिस ने भी बुलंदशहर पुलिस से संपर्क साधा। गैंग के बारे में सूचनाएं आदान-प्रदान की गईं। जल्द ही मथुरा व मुंबई पुलिस जनपद में डेरा जमा सकती हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि इस बारे में फिलहाल सटीक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed