फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Motor bike rider dies in accident2

हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 21 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Motor bike rider dies in accident2
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 नगर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुपुरम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। राजनगर चांदपुर निवासी सचिन कुमार शर्मा पुत्र यशपाल ने पुलिस को बताया कि भाई भूपेंद्र कुमार निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।

19 फरवरी की शाम 5.30 बजे बाइक से वह घर राजनगर लौट रहे थे। तभी वलीपुरा नहर की तरफ से भूड़ की ओर जाने लगे। जब वह विष्णुपुरम कॉलोनी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भूपेंद्र को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
  देवीपुरा द्वितीय निवासी रामकिशन शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 19 फरवरी की शाम फुफेरा भाई हिमांशु शर्मा निवासी देवीपुरा द्वितीय अपने किराएदार कृष्ण कुमार वर्मा के साथ अपने मित्र की शादी में शामिल होने आया था। शादी में शरीक होने के बाद वह अपने अन्य मित्र प्रशांत बंसल के घर बाइक लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे लौटते समय उसके साथ पीछे बाइक पर अकरम पुत्र सलीम भी आ रहे थे। जैसे ही हिमांशु डॉ. रविंद्र  की दुकान के सामने खुर्जा गेट पुलिस चौकी के पास पहुंचा सामने से ट्रक    ने ने हिमांशु की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते हिमांशु को गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

अकरम ने लोगों की मदद से   दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू   कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed