फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   millions swindle from doctor.

लिफ्ट लगाने के नाम पर लाखों ठगे

Sun, 29 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
millions swindle from doctor.
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल संचालक से लिफ्ट लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर ने गाजियाबाद की एक फर्म पर ठगी का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी ने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पुरानी जेल के सामने स्थित मोहन अस्पताल एंड हार्ट सेंटर के डॉक्टर एसएम अग्रवाल ने एसपी सिटी राजेश कुमार को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अस्पताल में चार फ्लोर के लिए एक लिफ्ट लगवाने के लिए गाजियाबाद की एक कंपनी को ठेका दिया था।

जिसके लिए उन्हें 6.55 लाख रुपये में काम का ऑर्डर दिया था। इसके लिए 1.30 लाख रुपये उसी दिन दिए और 20 जनवरी 2015 को 65 हजार रुपये, तीन मार्च 2015 को तीन लाख व 1.5 लाख रुपये चेक द्वारा दिए। करीब 90 प्रतिशत राशि फर्म को दे दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कई बार फर्म को नोटिस भेजने के बाद भी लिफ्ट लगाने का काम पूरा नहीं हुआ। डॉक्टर ने फर्म पर ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन अस्पताल के डॉक्टर से अस्पताल में लिफ्ट लगाने के नाम पर 6.45 लाख रुपये ठगी करने काम मामला सामने आया है। नगर कोतवाल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed