फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mazar was damaged

मजार क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने किया हंगामा

Mon, 26 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mazar was damaged
मजार को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष । - फोटो : ब्यूरो

अकबरपुर झोझा मार्ग स्थित एक विवादित कब्रिस्तान में सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने कब्रिस्तान में एक मजार को क्षतिग्रस्त पाया। इससे आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि रात में किसी शरारती तत्व ने मजार को क्षतिग्रस्त किया है। वहां मौजूद आबिद खां, शफीक, बादशाह खां, सलाम, हाजी हमीद, हाफिज सईद, रहीम अहमद, सरफराज अहमद आदि लोगों ने बताया कि करीब 15-20 बीघा जमीन में यहां तेलियों, राईन, मनिहार बिरादरी एवं गरीब लोगाें की सैकड़ों कब्रें बनी हुई हैं।
विज्ञापन


इसमें बाबा गुलाब शाह की मजार भी बनी है। रात में किसी ने मजार को तोड़ डाला। इससे लोगों में काफी रोष फैल गया। लोगों ने बताया कि उक्त मजार पर उर्स भी लगता है। नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने लोगों को समझाते हुए आशंका जताई कि किसी वाहन की टक्कर से मजार को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने मजार की मरम्मत कराने की भी पेशकश की, परंतु लोगों ने पूरे कब्रिस्तान की बाउंड्री अविलंब पूरा कराने की मांग की।


उधर, नगरपालिका के प्रभारी ईओ नरेश कुमार यादव का कहना है कि उक्त भूमि में कब्रिस्तान, जोहड़ तथा बंजर भूमि शामिल हैं। इसकी चाहरदीवारी के लिए नगरपालिका ने करीब दस लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया था। रविवार को ठेकेदार ने चाहरदीवारी का काम शुरू कराया, परंतु तहसीलदार ने किसी की शिकायत पर यह काम रुकवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed