{"_id":"570943ef4f1c1bb12ac81114","slug":"maternal-brother-put-her-sister-on-fire-after-attempt-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप में विफल ममेरे भाई ने जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप में विफल ममेरे भाई ने जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा बहन के यहां रह रही युवती से रेप में विफल रहने पर ममेरे भाई ने शुक्रवार शाम पेट्रोल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया। लपटों से घिरी युवती ने ममेरे भाई को दबोच लिया, जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। आरोपी को उसके परिजन बेहतर इलाज कराने के नाम पर लेकर चलते बने। शनिवार देर शाम मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतका की बड़ी बहन ने तहरीर में बताया है कि उसके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ दिनों से 24 वर्षीय छोटी बहन उसके पास आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर उसका ममेरा भाई संजीव उसके घर सिकंदराबाद आया था। पति शाम छह बजे ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन
उसके बाद वह भी दूध लेने निकल गई। घर पर छोटी बहन और ममेरा भाई ही थे। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बहन से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी संजीव ने उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जला दिया। इसी दौरान उसकी बहन ने आरोपी को भी दबोच लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जल गए।