{"_id":"42d1bff4e629e0b8408ecb43d64fb6c5","slug":"marriage-and-two-million-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी व नौकरी का झांसा देकर दो लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी व नौकरी का झांसा देकर दो लाख ठगे
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक पास बेटी को नौकरी व शादी का झांसा देकर शातिर ने छात्रा के पिता से दो लाख रुपये ठग लिए। छात्रा के पिता कलक्ट्रेट में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने आरोपी छात्र और उसके कथित पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
डीएम कार्यालय में कार्यरत लिपिक प्रमोद कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दीक्षा सक्सेना नोएडा के एक कॉलेज से वर्ष 2014 में बीटेक की। इस दौरान गौरव तिवारी नामक छात्र ने दीक्षा से मेलजोल बढ़ा लिया। बाद में दीक्षा नोएडा से बुलंदशहर आ गई। इसके बाद गौरव तिवारी ने लखनऊ में बैठे अपने कथित पिता आनंद तिवारी से फोन करवाया, जिसमें आनंद तिवारी ने खुद को राजपत्रित अधिकारी बताया। एक दिन गौरव घर आया और उसने नौकरी लगवाने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। 6 अप्रैल 2015 को दो लाख रुपये एकत्र कर गौरव तिवारी को दे दिए। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौरव तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।