फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man Shot himself after killing wife

पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

Fri, 04 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:45 PM IST
man Shot himself after killing wife
जिला अस्पताल में भर्ती घायल पवन कुमार। - फोटो : ब्यूरो

क्षेत्र के गांव भैलई में शुक्रवार शाम शराब पीने से मना करने पर गार्ड ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी नोएडा में गार्ड है।



  पवन कुमार(55) नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। उस पर लाइसेंसी रायफल है। पवन के पुत्र केशव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी हैं। इन दिनों छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। शुक्रवार शाम मां कुसुम (50) चाय बना रही थीं। तभी पिता पवन शराब पीकर घर आए और फिर से शराब मांगने लगे। कुसुम ने पति पवन को शराब पीने से मना किया।


इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पवन ने घर से रायफल निकाली और पत्नी कुसुम पर गोली चला दी। सिर में गोली लगने से कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई।   इसके बाद पवन ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी बाई बाजू के कंधे पर गोली लगी है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कुसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अहमदगढ़ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पुत्र केशव की तहरीर पर पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं केशव ने बताया कि वह दो बहन और दो भाई हैं। दो बहन और उसकी शादी हो चुकी है। जबकि छोटा भाई अविवाहित है। कुसुम की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed