{"_id":"59403e7e8664198e5d8b4812","slug":"making-the-driver-hostage-looted-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर लूटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुक पर ली गई कार के चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने कार लूट ली। बदमाश चालक को जंगल में फेंककर फरार हो गए। बंधन मुक्त होने पर चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर चेकिंग चलाई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जनपद संभल के बहजोई निवासी संजय मीना ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। सोमवार को तीन युवकों ने बुलंदशहर के लिए उसकी वैगनार कार बुक की थी। बताया कि रास्ते में युवकों ने उसे आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। बदमाश उसे सिकंदराबाद के सहपानी में बंबे के पास जंगल में फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बंधन मुक्त होने पर शाम करीब 8 बजे संजय ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश वाहनों की चेकिंग की लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। कोतवाल अनिल प्रताप ने बताया की कार संभल से बुक कराई गई थी। रिपोर्ट वहीं पर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन