फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Love money fundraising CBCID investigation begins

लव-निधि हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Love money fundraising CBCID investigation begins
knife

विज्ञापन

जनपद के चर्चित लव-निधि हत्यकांड की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर गृह सचिव ने मामले की सीबीसीआईडी जांच शुरू करा दी है। जांच के आदेश मिलते ही सीबीसीआईडी की टीम बुलंदशहर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि 12 मई 2013 को बुलंदशहर निवासी लवकांत कौशिक और उनकी प्रेमिका निधि मित्तल के शव संदिग्ध स्थिति में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले थे। लव के पिता अनिल कौशिक और मां प्रवेश कौशिक ने आरोप लगाया था कि निधि के परिजनों ने उनके प्यार की खिलाफत करते हुए दोनों की हत्या की थी।
विज्ञापन


तब मामले में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर परिजनों ने सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। इसके बाद पीड़ित परिजन हाईकोर्ट पहुंच गए थे। हाईकोर्ट ने गृह सचिव को दो माह में पूरे मामले के निस्तारण के आदेश दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित की तरफ से हाईकोर्ट की अवमानना का केस दायर किया गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा को हाईकोर्ट ने तलब करते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट की फटकार के बाद अफसर हरकत में आ गए और सीबीसीआईडी जांच के आदेश दिए गए।

मामला पलटा तो फंसेंगे पुलिस अफसर
सीबीसीआईडी जांच में यदि मामला लवकांत कौशिक के परिजनों के अनुसार निकला तो कई पुलिस अधिकारी फंस सकते हैं। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। लवकांत के परिजनों ने पुलिस पर पूरे मामले में आरोपी पक्ष से सांठगांठ के आरोप लगाए गए थे।

देशभर में चर्चित हुआ था लव-निधि हत्याकांड
करीब चार साल पहले हुए हत्याकांड की फाइल से अब फिर से धूल हटेगी। देशभर में चर्चित रहे लव-निधि हत्यकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले की जांच सीबीसीआईडी को जाते ही हत्याकांड से परदा उठने की संभावना जताई जा रही है।

सीबीसीआईडी की टीम ने जांच शुरू करते हुए लव के माता-पिता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। 12 मई 2013 को बुलंदशहर निवासी लवकांत कौशिक और उनकी प्रेमिका निधि मित्तल के शव संदिग्ध स्थिति में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले थे। लव के पिता अनिल कौशिक और मां प्रवेश कौशिक ने निधि के परिजनों पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया था। 


मामले की जांच तत्कालीन सिकंदराबाद कोतवाल जितेन्द्र कालरा कर रहे थे, लेकिन लव के परिजनों की आपत्ति के बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। पुलिस ने पूरे मामले पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed