फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Little brother had provided doctor's murder

छोटे भाई ने कराई थी डॉक्टर की हत्या

Wed, 23 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Little brother had provided doctor's murder
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ककोड़ में डॉक्टर एनएम चौहान की हत्या उसके सगे छोटे भाई ने 50 हजार में शूटर से कराई थी। हत्या के वक्त वह भी मौजूद था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक, पिस्टल और कारतूस भी बरामद कर लिये।

पुलिस ने वारदात की वजह मृतक की पैरवी में खर्च हुई रकम नहीं लौटाना बताई है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 13 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे कस्बा ककोड़ में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. नवी मोहम्मद चौहान(45) पुत्र मकबूल खां की बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के सगे छोटे भाई जाहिद पुत्र मकबूल निवासी बिरौंडी ताजपुर थाना कोतवाली देहात को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जाहिद ने बताया कि वह गांव सुलतानपुर में डॉक्टर की छोटी सी दुकान करता है। उसका भाई डॉक्टर नवी मोहम्मद चौहान कुछ साल पहले किसी मामले में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय जाहिद अपने भाई के क्लीनिक पर ही काम करता था। डॉक्टर नवी मोहम्मद चौहान के जेल जाने के दौरान जाहिद अपने भाई की पैरवी में काफी रुपया खर्च कर चुका था। इसके अलावा जाहिद अपने भाई को काफी रुपया उधार दे चुका था। डॉक्टर के जेल से रिहा पर जाहिद ने खर्च हुई रकम मांगी तो डॉक्टर ने आनाकानी की।

इस पर जाहिद ने गांव सुल्तानपुर के सोनू को अपने भाई की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी। जाहिद ने सोनू को 30 हजार रुपये एडवांस दिए। 13 नवंबर की शाम जाहिद ने सोनू के साथ मिलकर डॉक्टर की हत्या कर दी। पुलिस ने सोनू को निठारी बंबे के पास से गिरफ्तार कर लिया।


साथ ही हत्या में प्रयुक्त अपाची बाइक और एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर ककोड़ किशनपाल सिंह ने बताया कि डॉक्टर मोहम्मद नवी अहमद चौहान के खिलाफ करीब दो साल पहले मुरादनगर थाने में एफआईआर हुई थी। उस पर एक युवक के गुप्तांग काटने का आरोप था।

डॉक्टर नवी करीब आठ माह की जेल काटकर आया था। डॉक्टर नवी का अपने भाई से 75 हजार रुपये को लेकर विवाद था। जिसके चलते उसकी हत्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed