{"_id":"583c8baa4f1c1b051cde59fd","slug":"landed-on-the-street-to-protest-against-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस और माकपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोनों ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मलका पार्क में अलग-अलग प्रदर्शन किया और जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। दोनों पार्टियों के नेताओं ने सरकार के फैसले को तानाशाही फैसला बताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
नगर के कालाआम चौराहा स्थित मलका पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यवेक्षक भगत राम मेधवाल रहे। प्रदेश महामंत्री अजीत दौला,सुरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके बाद कांग्रेसियों ने मलका पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, विधायक बंशी पहाड़िया, सुधीर त्यागी, सुनील चरौरा, सुशील चौधरी, श्योपाल सिंह, देवरंजन नागर, जगमाल सिंह मावई, अलीम मोहम्मद, डॉ. इदरीश, योगेन्द्र लोधी, राहुल गोविल, गुड्डू प्रधान, नरेन्द्र दलाल, पौरुष शर्मा, रुवेज राही, सच्चिदानंद गौड़, निजाम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी नोटबंदी पर विरोध जताते हुए जुलूस निकाला और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। माकपा नेता डीपी सिंह, सीटू नेता सुरेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। कलक्ट्रेट पर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में माकपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रपाल सिंह, जगवीर सिंह भाटी, सुरेश चंद्र, चांद खां, मूलचंद सिंह, सोमचंद्र आदि मौजूद रहे।