फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kotwal injured during eviction

अतिक्रमण हटाने के दौरान कोतवाल हुए घायल

Tue, 30 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 30 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kotwal injured during eviction
अ‌तिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

 कचहरी रोड पर एसडीएम की ओर से अतिक्रमण हटवाने के दौरान अचानक टीन शेड गिरने से कोतवाल घायल हो गए। टीन शेड से उनके सिर में चोट आई है। हालांकि मामूली चोट आने से उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

विज्ञापन


 सोमवार शाम करीब चार बजे एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह, सीओ विजय प्रकाश और कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र की मौजूदगी में कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था। इस दौरान दुकानदारों की ओर से सड़क के किनारे लगाए गए टीन शेड आदि को जेसीबी से हटाया जा रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक एक टीन शेड कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र के सिर पर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। एसडीएम ने बताया कि कचहरी रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक क्लिक से जानिए अतिक्रमण की ‘कुंडली’
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की कुंडली तैयार की जाएगी। कुंडली तैयार करने के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण की जद वाली सरकारी प्रापर्टी को ऑनलाइन करेगा। इससे उस जमीन की लगातार निगरानी की जाती रहेगी।

जनपद में अधिकांश सरकारी प्रापर्टी पर अवैध कब्जे हो रखे हैं। इनको हटाने की मंशा से सरकारी भूखंडों का नजरी- नक्शा अपलोड कर ऑनलाइन किया जाएगा। भूखंडों का सच जानने की जिम्मेदारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो पर होगी।

लेखपाल की रिपोर्ट पर सरकारी प्रापर्टी को कब्जा युक्त ग्रस्त माना जाएगा। ऐसे भूखंडों का विवरण राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होगा। दरअसल, सरकारी मशीनरी के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है। एक अफसर की कार्यशैली दूसरे अफसर से जुदा होती है।

 इसलिए कई बार बीच में ही योजनाएं दम तोड़ देती हैं। ऑनलाइन फीडिंग होने से सभी अफसर सरकारी भूखंडों की मौजूदा स्थिति जान सकेंगे। इससे सरकारी योजनाआें के विकास संबंधी योजनाओं के क्रियांवयन में तेजी आई। अपरजिलाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी है।

अतिक्रमण कहां कहां हैं इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। आदेश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम सदर ने बताया कि योजना के क्रम में कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाएगा और इनकी लगातार निगरानी की जाएगी।  

कई मांर्गों को पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
डिबाई (ब्यूरो)। नगर के मुख्य हाईवे पर सोमवार को पुलिस और पालिका अफसरों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने 160 अक्रिमणकारियों को चिन्हित भी किया।

कोतवाली से महादेव चौराहे, पुलिस चेक पोस्ट से केआईसी तक सड़क मार्ग के दोनों ओर नाले के ऊपर से लगे सभी टीन सेड को पालिका के दस्ते ने ध्वस्त कराया। पालिका कर्मचारियों ने सड़क मार्ग पर रखे सामान को हटवाया तथा कुछ दुकानदारों का सामान कब्जे में लिया।


 अभियान में साथ चल रहे एसडीम उमा शंकर ने बताया कि पैंठ चौराहे से होली गेट बीच रास्ते लगे फोन के खंबे को उखाड़कर अवरोध खत्म किया गया। एसडीम ने कहा कि मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक, एलआईसी व अन्य कार्यालयों पर पार्किंग नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले 160 दुकानों को चिन्हित भी किया गया है।

इस दौरान पालिका के कुछ कर्मचारियों ने एक ठेली से पानी गोले लेने की कोशिश की, जिस पर कोतवाली निरीक्षक उमेश पंवार ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed