फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Killed in suspected illicit relationship

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या

Tue, 04 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Killed in suspected illicit relationship
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में एक युवक की अवैध संबंध के शक में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त युवक पिता के साथ जागरण में जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  मोहल्ला साठा की गड़रियों वाली गली निवासी वीर सिंह पुत्र तुलसी दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटे अभिलाष (22) का मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के घर आना-जाना था।
विज्ञापन


महिला के परिवार का विनोद पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार है। विनोद को शक था कि अभिलाष के उसके परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। वीर सिंह ने बताया कि रविवार रात 10 बजे वह बेटे अभिलाष के साथ जागरण देखने जा रहा था। तभी रास्ते में विनोद ठेकेदार मिल गया। विनोद ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अभिलाष पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली अभिलाष के पेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में परिजन घायल अभिलाष को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया, लेकिन अभिलाष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ठेकेदार विनोद को लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि वीर सिंह की तहरीर पर विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के शक में हत्या का मामला माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed