फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kidnapped kiln accountant found with woman.

अगवा भट्टा मुनीम युवती के साथ मिला

Mon, 04 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped kiln accountant found with woman.
कोतवाली क्षेत्र के गांव से युवती के लापता होने के दो दिन बाद संदिग्ध हालात में गायब भट्टे के मुनीम के अपहरण का मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार शाम लापता युवती को अगवा मुनीम के साथ भूड़ चौराहे से बरामद कर लिया है। बता दें कि सौझना थाना खानपुर निवासी रवींद्र उर्फ रवि फरीदपुर गांव में भट्टे पर मुनीम का काम करता था।

भट्टे के पास के गांव से एक युवती के लापता होने के दो दिन बाद रवींद्र भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रवींद्र के पिता ने लापता युवती के भाई को नामजद कराकर मुनीम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने युवती के भाई सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को मुनीम के साथ युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम पर दहेज उत्पीडन का चल रहा है केस
मुनीम की गिरफ्तारी की सूचना पर सिकंदराबाद पहुंची मुनीम की पत्नी फरीदाबाद निवासी प्रियंका ने बताया कि रविंद्र के साथ उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के बाद उसने दो लड़कियों को जन्म दिया।


प्रियंका ने आरोप लगाया कि रवींद्र का गांव में अवैध संबंध थे। जिस कारण वह प्रियंका को प्रताड़ित करता था। प्रियंका ने बताया कि 2012 में रवींद्र ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

तब से वह मायके में रह रही है। प्रियंका ने बताया कि रवींद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस फरीदाबाद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed