फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kidnapped aged strangled

अपहृत वृद्ध की गला घोंटकर हत्या

Tue, 16 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped aged strangled
हत्या - फोटो : ब्यूरो

एक सप्ताह पहले अपहृत हुए अमरपुर गांव निवासी वृद्ध की मंगलवार सुबह सड़ी-गली लाश गन्ने के खेत से बरामद की गई है। पुलिस ने लाश को नामजद आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है। आरोपी ने बाइक लूटने के लिए अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से मृतक की बाइक और मोबाइल बरामद नहीं किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमरपुर गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र मेघराज सिंह ने 13 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि ताऊ महेंद्र सिंह किडनी में परेशानी के चलते 30 जुलाई से मेरठ केक हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


11 अगस्त को पिता मेघराज पुत्र जयपाल सिंह मेरठ उन्हें देखकर बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे। दिन में लगभग 12 बजे पोटा नहर के पास से अमित पुत्र शीलचंद शर्मा उर्फ शीलू निवासी बढ़पुरा व एक अज्ञात व्यक्ति ने पिता मेघराज का अपहरण कर लिया। बढ़पुरा-पोटा के जंगलों में पिता को काफी तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेघराज सिंह के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी अमित की तलाश की गई। 16 अगस्त की सुबह 5.30 बजे अमित शर्मा को भगवंतपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने मेघराज सिंह की हत्या कर दी है तथा उसके शव को बढ़पुरा के जंगल में गन्ने के खेत में छिपा दिया है। अमित शर्मा की निशादेही पर मृतक मेघराज सिंह के शव को बढ़पुरा के जंगल से गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया।

शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है। अमित शर्मा ने पूछताछ में बताया कि मृतक मेघराज सिंह के पास एक बाइक थी। जिसको पाने के लालच में उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अमित शर्मा अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह शराब पीने का आदी है।


अपहृत मेघराज सिंह का शव मंगलवार सुबह बढ़पुरा के जंगल से बरामद कर लिया है। आरोपी अमित ने बाइक लूटने के लिए मेघराज सिंह की अंगौछे से गला घोटकर हत्या की थी। मृतक की बाइक और मोबाइल तलाश किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed