{"_id":"58f25d6d4f1c1bbd4ccf639f","slug":"information-leak-mining-mafia-disappeared-before-reaching-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना लीक, अफसर के पहुंचने से पहले गायब हुए खनन माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूचना लीक, अफसर के पहुंचने से पहले गायब हुए खनन माफिया
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खनन माफियाओं की सरकारी तंत्र में किस तरह पैठ है इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली। डीएम के निर्देश पर जांच के लिए गईं एसडीएम के पहुंचने से पहले ही खबर लीक हो गई और खनन माफिया मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे अफसरों को सिर्फ खुदी हुई मिट्टी मिली।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम आंजनेय कुमार सिंह को अवैध खनन की सूचना मिली थी। डीएम ने एसडीएम सदर को फोन कर इस बारे में बताते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। एसडीएम सदर पुलिस फोर्स के साथ गांव हजरतपुर समसपुर पहुंचीं। लेकिन सरकारी मशीनरी के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
एसडीएम सदर रितु पूनिया ने बताया कि मौके पर कोई वाहन और व्यक्ति तो नहीं मिला लेकिन खेत में मिट्टी ताजा खोदी गई थी। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि अवैध रूप से खनन किया गया है और हाल ही में मिट्टी की खुदाई बंद की गई।
विज्ञापन
खेत की नापतौल कर ली गई है। खेत मालिक को जल्द नोटिस दिया जाएगा। एसडीएम सदर का कहना है कि सूचना अगर लीक हुई तो संबंधित की पहचान कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।