फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In the case of the murder of the former head of a history-name

पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम

Mon, 08 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
In the case of the murder of the former head of a history-name
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

अहमदनगर पूर्व प्रधान की हत्या में गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया है। मामले में एसएसपी व क्षेत्राधिकारी स्याना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना घटना स्थल से 4 खोखे भी बरामद हुए । पूर्व प्रधान के पुत्र ने हिस्ट्रीशीटर सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


  गांव अहमदनगर निवासी पूर्व प्रधान जिले सिंह की बीती रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी थी। पूर्व प्रधान उस समय घेर से दूध लेकर घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने के बाद पूर्व प्रधान व एक अन्य ग्रामीण ने बदमाशों से हाथापाई भी की थी जिस कारण दो बदमाशों के नकाब खुल गए थे जिससे उनकी शिनाख्त हो गई थी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान की हत्या के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने में कामयाब हो गए थे। हत्या की सूचना पर एसएसपी अनीस अहमद अंसारी तथा सीओ स्याना चितरंजन चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से खोखे भी बरामद किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीनगर थाना प्रभारी निसार हुसैन ने बताया कि मृतक जिले सिंह के पुत्र मनीश ने गांव की ही अपराधी सहित एक अज्ञात के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शीघ्र ही हत्या के कारणों से पर्दा हट जाएगा।


नामजद व्यक्ति पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज है
 बीबीनगर थाना प्रभारी निसार हुसैन ने बताया कि नामजद आरोपी के ऊपर बीबीनगर थाने में हत्या लूट राहजनी के दर्जनों मुकदमें दर्ज है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed