फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   husband forced his wife to drink acid for sake of dowry

दहेज न मिला तो पति ने पिला दिया तेजाब

Fri, 24 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
husband forced his wife to drink acid for sake of dowry
एस‌िड पीने वाली म‌ह‌िला - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तेजाब पिला दिया। पीड़िता के मायके वालों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन



शिकारपुर क्षेत्र के किरयावली गांव निवासी रिजाला की शादी खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हाजीपुर भटैला निवासी आसमोहम्मद के साथ हुई थी। ठंडी प्याऊ चौकी पर दी गई तहरीर में लड़की के परिजनों ने बताया कि रिजाला के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


कई बार मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया। आरोप है कि 21 अप्रैल को आसमोहम्मद और उसके परिजनों ने रिजाला के साथ मारपीट करने के बाद उसे तेजाब पिला दिया। सूचना पर पहुंचे रिजाला के परिजन उसे सीधे दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रिजाला की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को रिजाला के परिजनों ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की है। चौकी पुलिस ने रिपोर्ट कोतवाली को भेज दी है।



 कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रामसेन ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed