{"_id":"bc948809efb445e4d0f46a30e02eab82","slug":"girlfriend-beats-boyfriend-for-talking-to-another-girl-on-valentine-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर ‘दूसरी’ से बात करते सुन बीच सड़क पर प्रेमी को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर ‘दूसरी’ से बात करते सुन बीच सड़क पर प्रेमी को धुना
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर घूमते वक्त प्रेमी के मोबाइल पर फोन आया तो किसी युवती की आवाज सुन प्रेमिका का पारा चढ़ गया। बीच सड़क पर प्रेमी को पीट डाला।
विज्ञापन
जमकर हाथापाई हुई तो तमाशबीनों की भीड़ लग गई। बाद में प्रेमिका अपने प्रेमी से भविष्य में कभी भी न मिलने की बात कहकर चली गई। नगर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह रोड पर एक प्रेमिका ने प्रेमी की पकड़कर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
बाद में प्रेमिका कभी न मिलने की बात कहकर चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वेलेंटाइन-डे के मौके एक प्रेमी युगल ईदगाह रोड से गुजर रहा था। इसी बीच एक युवती का फोन उस प्रेमी के मोबाइल पर आ गया।
विज्ञापन
युवती की आवाज उसकी प्रेमिका ने सुन ली। इसी बात पर युवती का पारा चढ़ गया और उसने प्रेमी से हाथापाई शुरू कर दी। उन्हें देखकर भीड़ इकट्ठा हो गई।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। बाद में प्रेमिका अपने प्रेमी से भविष्य में कभी भी न मिलने की बात कहकर चली गई।