फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Getting intoxicated deteriorating condition of raice

नशा न मिलने से बिगड़ रही रईस की हालत

Thu, 11 Aug 2016 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 11 Aug 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Getting intoxicated deteriorating condition of raice
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर हैवानियत का आरोपी रईस की जेल में तबियत बिगड़ गई। उसे एक दिन जेल के अस्पताल में रखा गया। नशे के आदी इस आरोपी को बड़ी मुश्किल से खाना खिलाया जा रहा है।  मालूम रहे कि 29 जुलाई की रात हाईवे पर हुई हैवानियत में पुलिस ने सबसे पहले रईस और उसके दो साथी बदमाशों को गिरफ्तार किया था। तब से तीनों जेल में हैं।

विज्ञापन


उसके साथियों शावेज और जबर सिंह को तो पुलिस ने रिमांड पर लिया लेकिन रईस की रिमांड नहीं ली। इसका कारण भी उसकी तबियत खराब होना बताया जा रहा था। जेल के एक अफसर ने बताया कि रईस कई तरीके का नशा करता था।
विज्ञापन


अब पिछले 10-12 दिन से नशा नहीं मिलने से उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे एक दिन के लिए जेल के अस्पताल में भी रखा गया। जांच के दौरान वह डिप्रेशन का शिकार मिला। जेल के चिकित्सक और मनोचिकित्सक रईस की लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी काउंसलिंग करने में भी उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। कई-कई बार सवाल करने के बाद ही वह कुछ कह रहा है। मनोचिकित्सकों की राय के बाद और उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे अभी तक रिमांड पर नहीं लिया ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed