{"_id":"591601f64f1c1bd43385081b","slug":"gangrape-abduction-woman-for-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर 20 दिन तक किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर 20 दिन तक किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 13 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अगवा कर तीन लोगों ने 20 दिन तक अपने पास रखा। आरोपियों ने आगरा और चंडीगढ़ में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप किया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता के पति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
महिला के पति ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ माह पहले गांव के कुछ लोगों ने विवाद हो गया था। उस समय आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़ित ने बताया कि 20 अप्रैल 2017 में रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर पत्नी व बच्चे अकेले थे।
विज्ञापन
तभी गांव के तीन लोग आए और पत्नी को अगवा कर ले गए। 10 मई 2017 में आरोपी गांव के बाहर पत्नी को छोड़कर भाग गए। पत्नी ने बताया कि आरोपी उसे लेकर आगरा और चंडीगढ़ गए थे। वहां आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
10 मई में धमकी दे गए कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो वह जान से मार देंगे। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हाथरस पुलिस पर लगाया युवती को उठा ले जाने का आरोप
जहांगीराबाद के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने हाथरस पुलिस पर युवती को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है। युवती के पिता ने एसएसपी को बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्र बृहस्पतिवार रात घर पर थी।
रात करीब एक बजे हाथरस पुलिस के साथ कुछ अन्य लोग आए और जबरन उठाकर ले गए। इस संबंध में जहांगीराबाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने युवती को जल्द बरामद कराने का आश्वासन दिया है।