फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gang of thieves budsted.

गैंग के सात शातिर चोर गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Tue, 29 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
gang of thieves budsted.
एसओजी बुलंदशहर और सिकंदराबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दुकानों के शटर उखाड़ने वाले गैंग के सात शातिरों को दबोचा है। आरोपी सिकंदराबाद में दो और बुलंदशहर में 11 चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


इनके पास से नगदी, चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शातिरों को जेल भेज दिया है।
एसएसआई अनिल कुमार ने बताया कि एसओजी बुलंदशहर और सिकंदराबाद पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे गिरोह के अलीम, दानिश, ललित निवासी सिकंदराबाद, जुबेर, शाहनवाज, फईम, पप्पन उर्फ साहिल निवासी बुलंदशहर को सोमवार की रात औद्योगिक क्षेत्र कांवरा रोड से दबोचा है।
विज्ञापन


अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह रात में दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गैंग सिकंदराबाद के चौधरीवाड़ा देवी मंदिर से माता का छतर चोरी करने सहित 13 चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोरों के पास से तीन हजार रुपये नगद, तमंचा, दो कारतूस, सात चाकू, हथौड़ा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed