फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fragmented lawyers angry at the police

पुलिस पर फूटा वकीलों का गुस्सा

Wed, 16 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fragmented lawyers angry at the police
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सिकंदराबाद में अधिवक्ता से अभद्रता करना एक दरोगा और दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। अधिवक्ताओं के गुस्से को देखकर एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार को अधिवक्ता एकत्र होकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे और लगातार अधिवक्ताओं से मारपीट-अभद्रता करने वाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

शुरुआत में दरोगा का ट्रांसफर करने के बाद एसएसपी को अपना आदेश बदलकर लाइन हाजिर करना पड़ा। बुधवार दोपहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रघुवंशी सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। एसएसपी सोनिया सिंह से बार का एक प्रतिनिधिमंडल मिला।
विज्ञापन


उनके साथ एसएसपी से मिले सिकंदराबाद निवासी अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर वह बैंक में रुपये खुलाने के लिए लाइन में लगा था। लाइन में अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहां तैनात दरोगा सुभाष सिंह, कांस्टेबल शेखर व मामचंद थे। वहां पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता के भतीजे को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने पहुंचे अधिवक्ता से अभद्रता की और थाने ले गए। इस संबंध में अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर रहे थे। बार के अध्यक्ष ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने दरोगा सुभाष सिंह और कांस्टेबल शेखर व मामचंद को लाइन हाजिर कर दिया। इससे पहले एसएसपी ने मंगलवार रात दरोगा सुभाष सिंह का नरौरा ट्रांसफर किया था।


इस मौके पर अधिवक्ता धर्मराज सिंह, मनोज शर्मा, यतेंद्र पाल सिंह तोमर, हितेंद्र शर्मा, रईस अहमद मंसूरी, अब्दुल रब, नसीर अहमद, अनीस अहमद, हर्षवर्धन दीक्षित, अजब सिंह सीही, ठॉ. पवन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed