फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four-year-old girl abducted, raped

अगवा कर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 12 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl abducted, raped
रेप - फोटो : ब्यूरो

रामलीला मेले में परिवार के साथ गई चार साल की एक बच्ची को अगवा कर युवक ने उसके साथ रेप किया। बच्ची लहूलुहान और बेहोशी की हालत में रामलीला ग्राउंड में मिली। आनन-फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्ची के बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को कस्बा के एक मोहल्ला निवासी चार साल की बच्ची अपने परिवार के साथ रामलीला मेला देखने गई थी। कस्बे का ही एक युवक बहला-फुसला कर बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने मासूम के साथ रेप किया और जख्मी हालत में छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद परिजनों ने बेटी गायब देखा तो उन्होंने उसे तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद देर रात रामलीला ग्राउंड में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया।

एसओ छतारी थाना श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि बच्ची के बाबा की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी विशाल पुत्र पूरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रधान की पत्नी से रेप की कोशिश शिकायत पर हमला
एक गांव के प्रधान की पत्नी से गांव के दो लोगों ने रेप करने की कोशिश की। इस पर प्रधान अपने समर्थकों के साथ ककोड़ थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इससे गुस्साए आरोपियों ने सुबह प्रधान दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में प्रधान दंपति घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।  क्षेत्र के एक गांव में डैनी और मोनू ने मंगलवार शाम प्रधान की पत्नी के साथ रेप करने की कोशिश की।


इस पर कार्रवाई की मांग को लकेर प्रधान ने रात में ही समर्थकों के साथ थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रधान का आरोप है कि इससे आक्रोशित आरोपियों ने बुधवार सुबह लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर उन पर व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। 

एसओ का कहना है कि रेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तहरीर के आधार पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed