फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four people, including SP leader, arrested after hartal

हुड़दंग करने पर सपा नेता समेत चार लोग गिरफ्तार, हंगामा-जाम

Wed, 14 Jun 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four people, including SP leader, arrested after hartal
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हाईवे स्थित भीमपुर दौराहे के पास गाड़ी में बैठक शराब पीने और ड्राइविंग लाइसेंस सहित गाड़ी के कागजात नहीं होने पर पुलिस ने कार जब्त कर सपा नेता समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंचे हरीश लोधी के समर्थकों ने दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगाए रखा।

पुलिस ने समर्थकों की सात बाइक और कार को सीज कर दिया। साथ ही सपा नेता समेत चार आरोपियों को रातभर अहमदगढ़ थाने में बंद रखा। बाद में मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दौलतपुर चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान सपा नेता के साथ गाड़ी में बैठे दो युवक शराब पी रही थे।

चालक से ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार आगे की सीट पर बैठे सपा नेता हरीश लोधी आक्रोशित होकर पुलिस से गाली-गलौच कर लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनके समर्थका की भीड़ मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने हंगामा कर जाम लगा दिया, जिसके चलते अलीगढ़-अनूपशहर व डिबाई-बुलंदशहर हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सर्किल के कई थानों की फोर्स पहुंच गई और डंडा फटकारकर समर्थकों को खदेड़ा।

इस दौरान कई लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सपा नेता दानपुर निवासी हरीश लोधी, सोनू वर्मा, विशाल व रेवती को हिरासत में ले लिया।

एसएसपी ने कराई कार्रवाई ः सोमवार रात एसएसपी मुनिराज जी. गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें यह गाड़ी चेकिंग के दौरान सपा नेता व उनके साथियों को पकड़ा था। उन्होंने ही डिबाई पुलिस को सौंपा था।
भाजपा छोड़कर सपा का थामा था हाथ ः हरीश लोधी विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़कर सपा का हाथ थाम लिया था।

समाजवादी पार्टी ने डिबाई सीट से टिकट भी दिया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अनीता लोधी से वह चुनाव हार गए। एटा में पैर जमाने की चर्चा लोगों में चर्चा है कि हरीश लोधी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के संसदीय क्षेत्र एटा में पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।


इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट ः चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149, 353, 341, 342, 504, 506 तथा सात क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही एमवी की धारा 207 के तहत वाहनों को सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed