{"_id":"578fc0e84f1c1b1a7fc4c398","slug":"four-of-the-arrested-wine-rifiling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की रिफिलिंग करते चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की रिफिलिंग करते चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
कोतवाली पुलिस ने शराब की रिफिलिंग करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 18 लीटर शराब और रिफिलिंग करने के उपकरण, खाली बोतल आदि बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र के कई गांवों में रिफिलिंग की गई शराब को बेचते थे।
विज्ञापन
एसएचओ शत्रुघन उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर अनूपशहर मोड़ के पास छापामारी की गई। जहां भूरा शर्मा पुत्र बच्चन शर्मा निवासी मामऊ थाना अहमदगढ़, राजेंद्र पुत्र श्यौराज निवासी बोहिच, सतेंद्र पुत्र नानक निवासी कुतुबपुर तथा पप्पू पुत्र ब्रहमपाल सिंह निवासी हातमपुर शराब की रिफिलिंग करते पाए गए।
विज्ञापन
चारों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि रिफिलिंग करने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रिफलिंग की गई शराब को आसपास के गांव में बेचते थे।
विज्ञापन